सेक्टर 46 नोएडा में श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन दीप प्रज्ज्वलन के साथ लीला मंचन का शुभारंभ हुआ। श्री जी संस्कार पब्लिक स्कूल सेक्टर 45 के बच्चों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से गुरु वंदना की और इसके उपरांत शिक्षा हमारे जीवन में क्या महत्व रखती है उस पर नृत्य नाटिका के माध्यम से संदेश दिया। शैलजा कान्वेंट सेक्टर 44 के बच्चों ने नारी सशक्तिकरण पर लघु नाटिका पेश की।
पहले दृश्य मे महाराज दशरथ जी अपने दरबार में बैठकर विचार करते हैं '' एक बार भूपति मन माहीं। भै गलानि मोरे सुत नाहीं'' ऐसा विचार करके दशरथ जी गुरू वशिष्ठ के पास जाते हैं। गुरू वशिष्ठ जी राजा दशरथ को आश्वस्त करते हैं कि '' धरहु धीर होइहहिं सुतचारी। त्रिभुवन विदित भगत भयहारी'' ऐसा कहकर वशिष्ठ जी श्रृंगी रिषी को बुलाते हैं और पुत्रेष्ठि यज्ञ कराते हैं। यज्ञ से अग्निदेव प्रकट होकर चारूफल तीनों रानियों को देते हैं। कुछ समय उपरांत भगवान राम सहित चारों भाईयों का जन्म होता हैं''नौमी तिथि मधुमास पुनीता। सुकल पच्छ अभिजित हरि प्रीता''। राम जन्म सुनकर पूरे अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ जाती है और दशरथ के दरबार में मंगल गीत गाये जाते हैं'' पुत्र भइले चार ओ दशरथ के अॅगनवा, होइहे खुशी अपार हो दशरथ के अॅगनवा''। बाल स्वरूप भगवान राम से मिलने शंकर जी योगी का भेष बनाकर आते हैं और अपने आराध्य से मिलते हैं । इसके बाद चारों भाइयों का नामकरण गुरू वशिष्ठ द्वारा किया जाता हैं। चारों भाइयों की शिक्षा दीक्षा होती हैं। अगले दृश्य में विश्वामित्र का राजा दशरथ के दरबार में आगमन होता हैं और वह अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राम लक्ष्मण को साथ ले जाने के लिए कहते हैं। दशरथ जी बोले हे मुनि'' सब सुत मोहि प्रान की नाईं। राम देत नहिं बनइ गोसाईं''।
इसके बाद वशिष्ठ जी के समझाने पर दशरथ जी राम लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। रास्ते में जाते समय विश्वामित्र भगवान राम को राक्षसी ताड़का को दिखाते हैं। ताड़का क्रोध करके विश्वामित्र व राम लक्ष्मण के ऊपर आक्रमण करती हैं भगवान राम ने धनुष उठाकर'' एकहि बान प्रान हर लीन्हा। दीन जानि तेहि निज पद दीन्हा''। ताड़का का वध कर देते हैं और अपने परम धाम पहुंचा देते है। विश्वामित्र जब यज्ञ करने लगते हैं तब मारिच अपने साथियों के साथ यज्ञ पर धावा बोलता हैं। भगवान राम उसको एक बाण से सौ योजन पार पहुंचा देते हैं। इसके बाद राक्षस सुबाहु का भी वध कर देते हैं। देवता व रिषी मुनि भगवान की स्तुति करते हैं। इसके साथ ही दूसरे दिन की लीला का समापन होता है।
आयोजन समिति के महासचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 1 अक्टूबर को अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका में राम सीता का मिलन, जनक बाजार आदि लीलाओं का मंचन किया जायेगा। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन बीपी अग्रवाल, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, फ्यूचर चॉइस ग्रुप के सीएमडी पीयूष द्विवेदी, लीला संचालक पंडित कृष्णा स्वामी, वाइस चेयरमैन पूनम सिंह, राजेन्द्र जैन, मुख्य संरक्षक आलोक गुप्ता, रविकांत मिश्रा,कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मुख्य यजमान संजय गोयल, स्वागत अध्यक्ष रामबीर यादव, अशोक गोयल, नरेश कुच्छल, मुख्य सलाहकार सुभाष चंद शर्मा, मनोज चौहान, टीसी गौड़, सीए मनोज अग्रवाल, सतेंद्र शर्मा, बाबूलाल बंसल, मनोज गोयल, अर्जुन प्रजापति, अविनाश सिंह, योगेश शर्मा, मनोज ब्रजवासी, श्रीकांत बंसल, बबलू चौहान, सुनील गुप्ता, अनुज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, एसपी जैन, नरेंद्र चौपड़ा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
सेक्टर 46 नोएडा में श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन दीप प्रज्ज्वलन के साथ लीला मंचन का शुभारंभ हुआ
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी एक्शन में। कई स्थानों पर छापेमारी खाद्य सामग्रियों के लिए गए नमूने
September 29, 2019 • जय प्रकाश सिंह
सद् भावना सेवा संस्थान व बी. एस. मेमोरियल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शहीद भगत सिंह के 112वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन
September 28, 2019 • जय प्रकाश सिंह
यूपी एसटीफ की नॉएडा यूनिट को थाना ख़ैरतल क्षेत्र, अलवर राजस्थान से 11 साल से वांछित चल रहे 50,000 रुपये के इनामिया राकेश पुत्र उदंना उर्फ उदयभान निवासी आजादनगर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रूखाबाद को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
September 25, 2019 • जय प्रकाश सिंह
आबादी बचाओ किसान बचाओ आन्दोलन भारतीय किसान यूनियन द्वारा 27-9-2019 नोएडा प्रधिकरण सेक्टर 6 पर
September 23, 2019 • जय प्रकाश सिंह