विशेष पर्यटन पैकेज ‘हेरिटेज वीक’


प्रश्न-22 नवंबर, 2019 से 25 नवंबर, 2019 के मध्य विशेष पर्यटन पैकेज 'हेरिटेज वीक' के तहत पर्यटकों को कहां-से-कहां तक यात्रा कराई जाएगी?
(a) मुंबई से अमृतसर तक
(b) नई दिल्ली से रामेश्वरम तक
(c) मुंबई से अहमदाबाद तक
(d) अहमदाबाद से जयपुर तक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य



  • 22 नवंबर, 2019 से 25 नवंबर, 2019 के मध्य एक विशेष पर्यटन पैकेज 'हेरिटेज वीक' का आयोजन किया जा रहा है।

  • 22 नवंबर, 2019 को भारतीय रेल खान-पान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) मुंबई से इसकी शुरुआत करेगा।

  • इस पैकेज के तहत यात्रा मुंबई से अहमदाबाद तक कराई जाएगी।

  • यह यात्रा आईआरसीटीसी, पश्चिम जोन कार्यालय, मुंबई, द्वारा संचालित की जाएगी।

  • 19-25 नवंबर, 2019 के मध्य आयोजित किए जा रहे विश्व धरोहर सप्ताह, 2019 के मद्देनजर इसका आयोजन किया जा रहा है।

  • इस यात्रा में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल 'रानी की वाव' और प्रसिद्ध मोंटेरा सूर्य मंदिर शामिल हैं।

  • यात्रा के दौरान पर्यटक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क और विश्व के सबसे बड़े स्मारक 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' की भी यात्रा करेंगे।