चौथा ब्रिक्स-यंग साइंटिस्ट फोरम, 2019


प्रश्न-6-8 नवंबर, 2019 के मध्य चौथा ब्रिक्स-यंग साइंटिस्ट फोरम, 2019 कहां संपन्न हुआ?
(a) नई दिल्ली
(b) रियो डी जेनेरियो
(c) कोलकाता
(d) मॉस्को
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य



  • 6-8 नवंबर, 2019 के मध्य 'चौथा ब्रिक्स-यंग साइंटिस्ट फोरम, (4th BRICS Young Scientist Forum), 2019 रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में संपन्न हुआ।

  • इस सम्मेलन में पांचों सदस्य देशों के लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

  • इसमें भारतीय शोधार्थी रवि प्रकाश ने ब्रिक्स यंग इनोवेटर प्राइज (BRICS Young Innovator Prize) में पहला स्थान प्राप्त किया।

  • उन्होंने यह प्राइज अपने शोध कार्य दूध को अत्यधिक ठंडा रखने के लिए विकसित उपकरण हेतु जीता।

  • इस पुरस्कार के तहत उन्होंने 25000 अमेरिकी डॉलर पुरस्कार प्राप्त किया।

  • रवि प्रकाश, दक्षिण क्षेत्रीय स्टेशन, आईसीएआर (ICAR)-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, बंगलुरू के डेयरी इंजीनियरिंग अनुभाग में पीएचडी स्कॉलर हैं।