सुकन्या परियोजना का तीसरा संस्करण


प्रश्न- 6 जनवरी, 2020 को सुकन्या परियोजना का तीसरा संस्करण किसके द्वारा शुरू किया गया है?
(a) कोलकाता पुलिस
(b) महाराष्ट्र पुलिस
(c) कर्नाटक पुलिस
(d) उत्तर प्रदेश पुलिस
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य



  • 6 जनवरी, 2020 को कोलकाता पुलिस द्वारा सुकन्या परियोजना का तीसरा संस्करण शुरू किया गया।

  • इस परियोजना का उद्देश्य शहर के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली लड़कियों को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण प्रदान करनाहै।

  • सुकन्या का तीसरा संस्करण कोलकाता पुलिस के क्षेत्राधिकार में स्थित 100 शहर-आधारित स्कूलों एवं कॉलेजों में शुरू किया गया है।

  • 8वीं, 9वीं, 11वीं और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्राएं इसका हिस्सा होंगी।

  • यह पहल राज्य सरकार के महिला और बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्त पोषित है।