उत्तर प्रदेश में हुनर हाट का आयोजन


प्रश्न-11-20 जनवरी, 2020 के मध्य अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हुनर हाट का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) भोपाल
(b) जयपुर
(c) लखनऊ
(d) रायपुर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य



  • 11 जनवरी, 2020 से 20 जनवरी, 2020 तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित अवध शिल्पग्राम में हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है।

  • 11 जनवरी को इस हुनर हाट का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

  • यह हुनर हाट प्रदर्शनी अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित है।

  • इस हुनर हाट में 23 राज्यों के हुनरमंद भाग ले रहे हैं।

  • इस हुनर हाट में परंपरागत शिल्पकार, कलाकार और कारीगर अपने कौशल को प्रदर्शित कर रहें हैं।

  • अभी तक देश में विभिन्न स्थानों पर 16 हुनर हाट आयोजित किए गए हैं।