प्रश्न-एएफसी महिला एशिया कप, 2022 का आयोजन किस देश में किया जाएगा?
(a) भारत
(b) चीनी ताइपे
(c) उज्बेकिस्तान
(d) जापान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 18 फरवरी, 2020 को एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने एएफसी महिला एशिया कप, 2022 की मेजबानी का अधिकार भारत को सौंपा।
- यह घोषणा एशियाई फुटबॉल परिसंघ की महिला समिति ने कुआलालंपुर, मलेशिया में की।
- भारत के अलावा मेजबानी की दौड़ में चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान अन्य प्रतिस्पर्धी थे।
- इस वर्ष के अंत तक भारत में फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप आयोजित होगा।
- भारत में वर्ष 2016 में एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप और वर्ष 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप भी आयोजित किया गया था।