पद्मश्री पाने वाली पहली महिला फुटबॉलर कौन हैं जिन्हें वर्ष 2020 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(a) लोयटोंगबाम देवी
(b) अदिति चौहान
(c) नंगंगोम बाला देवी
(d) ओइनाम बेमबेमदेवी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 26 जनवरी, 2020 को ओइनाम बेमबेम देवी पद्मश्री पानी वाली पहली महिला फुटबॉलर और ओवर ऑल सातवीं फुटबॉलर बनीं।
- भारतीय फुटबॉल जगत में वह ‘दुर्गा’ उपनाम से प्रसिद्ध हैं।
- भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री को वर्ष 2019 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- यह सम्मान पाने वाले पुरुष फुटबॉलरों में गोस्थो पॉल, सैलेन मन्ना, चुन्नी गोस्वामी, पी.के. बनर्जी, बाईचुंग भूटिया और सुनील क्षेत्री शामिल हैं
- उल्लेखनीय है कि बेमबेम देवी ने 9 वर्ष की उम्र में लड़कों के साथ फुटबॉल खेलने हेतु अपना नाम बदलकर ‘बोबो’ और ‘एमको’ कर दिया था।
- बेमबेम देवी को वर्ष 2017 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।