प्रश्न-6-7 फरवरी, 2020 के मध्य समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चौथा पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन कहां संपन्न हुआ?
(a) कोच्चि
(b) विशाखापत्तनम
(c) चेन्नई
(d) पुणे
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 6-7 फरवरी, 2020 के मध्य समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चौथा पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, 2020 चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित हुआ।
- इसका आयोजन विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ऑस्ट्रेलिया तथा इंडोनेशिया की सरकारों के साथ मिलकर किया गया।
- सम्मेलन में लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें ईएएस के भागीदार देशों के लगभग 50 प्रतिनिधि, विदेश मंत्रालय के अधिकारी भारतीय नौसेना के अधिकारी, शिक्षाविद तथा अनुसंधान विद्वान शामिल हुए।
- गौरतलब है कि आसियान को नेतृत्व वाले ईएएस संगठन को मजबूत करने हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्र के रूप में भारत समुद्री सुरक्षा सहयोग सहित ईएएस लक्ष्यों में सकारात्मक योगदान देता रहा है।
- सम्मेलन में समग्र समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय नीली अर्थव्यवस्था की ओर अवस्थांतर भारत की इंडोपैसिफिक महासागरों की पहल और भविष्य के तहत समुद्री सुरक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
- ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व इसका पहला सम्मेलन नवंबर, 2015 में नई दिल्ली में, दूसरा नवंबर, 2016 में गोवा में और तीसरा जून, 2018 में भुवनेश्वर आयोजित किया गया था।