प्रश्न-हाल ही में ‘विश्व पैंगोलिन दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 14 फरवरी‚ 2020
(b) 10 फरवरी‚ 2020
(c) 15 फरवरी‚ 2020
(d) 8 फरवरी‚ 2020
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 15 फरवरी‚ 2020 को विश्वभर में ‘विश्व पैंगोलिन दिवस’ (World Pangolin Day) मनाया गया।
- उल्लेखनीय है कि यह दिवस फरवरी माह के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है।
- पैंगोलिन फोलिडोटा गण का एक स्तनधारी प्राणी है।
- पैंगोलिन की 8 प्रजातियों में से एक भारतीय एवं चीनी पैंगोलिन भारत में पाए जाते हैं।
- चीनी पैंगोलिन उत्तर-पूर्वी भारत और भारतीय पैंगोलिन अत्यधिक शुष्क क्षेत्र‚ हिमालय और उत्तर-पूर्वी भारत के अलावा संपूर्ण भारत में पाया जाता है।
- भारतीय पैंगोलिन भारत के अलावा‚ श्रीलंका‚ बांग्लादेश और पाकिस्तान में पाया जाता है।
- दोनों प्रजातियों को वन्य-जीव (संरक्षण) अधिनियम की अनुसूची एक में संरक्षण प्राप्त है।
- वन विभाग और वाईल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट ने भारतीय पैंगोलिन की पारिस्थितिकी को समझने और उसके प्रभावी संरक्षण के लिए संयुक्त परियोजना शुरू की है।
- इस परियोजना में कुछ पैंगोलिन की रेडियो टेंगिग कर उनके क्रियाकलापों‚ आवास स्थलों‚ दिनचर्या आदि का गहन अध्ययन किया जा रहा है।