प्रश्न-8 मार्च, 2020 को विश्व भर में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया गया। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा कब से मनाया जा रहा है?
(a) 1975
(b) 1985
(c) 1995
(d) 1980
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 8 मार्च, 2020 को विश्व भर में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ (International Women’s Day) मनाया गया।
- वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय है-‘एकसमान दुनिया एक सक्षम दुनिया’ है।
- उल्लेखनीय है कि इस दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- ज्ञातव्य है कि वर्ष 1975 में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष’ के दौरान संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को इस दिवस को मनाना प्रारंभ किया था।
- गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा एजेंडा 2030 के तहत स्वीकृत 17 सतत विकास लक्ष्यों में लक्ष्य 5 के अंतर्गत लैंगिक समानता प्राप्त करना और सभी लड़कियों को सशक्त बनाना है।