प्रश्न-जून, 2020 में किसे गांधी पीस फाउंडेशन, नेपाल द्वारा ‘गांधी नोबेल शांति पुरस्कार, 2020’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई?
(a) डॉ. रमेश चंद्र
(b) डॉ. कन्हैया त्रिपाठी
(c) डॉ. किशोर त्रिपाठी
(d) डॉ. दिनेश चंद्र पांडे
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- जून, 2020 में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.) से सम्बद्ध और भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति के पूर्व ओएसडी डॉ. कन्हैया त्रिपाठी को गांधी पीस फाउंडेशन, नेपाल द्वारा गांधी नोबेल शांति पुरस्कार, 2020 से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
- उन्हें यह पुरस्कार उनके महात्मा गांधी और विश्व शांति पर किए गए उनके महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा।
- ध्यातव्य है कि गांधी जी के जन्म के 150वीं वर्षगाँठ पर गांधी पीस फाउंडेशन, नेपाल गांधी जी पर किए गए कार्यों को सम्मानित कर रहा है।
- यह पुरस्कार उन्हें हाउस ऑफ पार्लियामेंट, लंदन में 11-13 जून, 2021 को आयोजित गांधी शांति प्रतिष्ठान, नेपाल के एक आयोजन में दिया जाएगा।