केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) की 18वीं खंडपीठ का उद्घाटन


प्रश्न-8 जून, 2020 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किस क्षेत्र के लिए केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) की 18वीं खंडपीठ का उद्घाटन किया?
(a) जम्मू-कश्मीर और लद्दाख
(b) सिक्किम
(c) पुडुचेरी
(d) मणिपुर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य



  • 8 जून, 2020 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) की 18वीं खंडपीठ का उद्घाटन किया।

  • इससे प्रशासनिक न्यायाधिकरण के तहत आने वाले सरकारी कर्मचारियों को उनकी शिकायतों और सेवा मामलों के संबंध में त्वरित राहत मिलेगी।

  • कैट के बारे में-

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 323-A के तहत इसका गठन वर्ष 1985 में हुआ था।

  • इसे प्रशासनिक अधिकरण अधिनियम, 1985 के तहत गठित किया गया था।

  • इसके अध्यक्ष उच्च न्यायालय के वर्तमान अथवा सेवानिवृत्त न्यायाधीश होते हैं, जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

  • अध्यक्ष का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है।

  • इसकी प्रमुख पीठ नई दिल्ली में है।

  • वर्तमान में इसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति एल. नरसिम्हा रेड्डी हैं।