खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र


प्रश्न-जून, 2020 में केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्रालय ने देश में स्थित खेल सुविधा परिसरों को खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। इसके तहत पहले चरण में कितने राज्यों में इन परिसरों का विकास किया जाएगा?
(a) 6
(b) 10
(c) 8
(d) 25
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य



  • जून, 2020 में केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्रालय ने देश में स्थित खेल सुविधा परिसरों को खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया।

  • इसके तहत पहले चरण में 8 राज्यों कर्नाटक, ओडिशा, केरल, तेलंगाना अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, और नागालैंड में इन परिसरों का विकास किया जाएगा।

  • इन परिसरों की स्थापना ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन बेहतर करने के उद्देश्य से की जा रही है।

  • इसके अलावा, इसका उद्देश्य राज्य में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

  • इन परिसरों का संचालन और देखभाल संबंधित राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की जिम्मेदारी होगी।

  • प्रशिक्षकों, उपकरणों, कर्मचारियों और आधारभूत ढांचे पर होने वाला खर्च खेलो इंडिया योजना के तहत उपलब्ध कराया जायेगा।