सुशांत सिंह राजपूत


प्रश्न-14 जून, 2020 को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। उनकी प्रमुख भूमिका में पहली फिल्म थी-
(a) केदारनाथ
(b) पीके
(c) रबता
(d) काय पो छे
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य



  • 14 जून, 2020 को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। वह 34 वर्ष के थे।

  • मुंबई पुलिस के अनुसार, उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर लिया था।

  • उनका जन्म 21 जनवरी, 1986 को पटना, बिहार में हुआ था।

  • उन्होंने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक धारावाहिक में काम किया, लेकिन उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली।

  • उनकी प्रमुख भूमिका में पहली फिल्म ‘काय पो छे’ थी।

  • इसके बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘पीके’, इत्यादि फिल्मों में अभिनय किया।

  • वर्ष 2016 में आई महेंद्र सिंह धोनी की आत्मकथा ‘एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ उनकी सबसे चर्चित फिल्म थी।

  • उनकी अन्य प्रमुख फिल्मों में ‘राबता’, ‘केदारनाथ’ तथा ‘छिछोरे’ है।