प्रश्न-14 सितंबर, 2020 को भारत संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के महिला स्थिति पर आयोग का सदस्य चुना गया। इसमें भारत सदस्य रहेगा-
(a) वर्ष 2020 से 2024
(b) वर्ष 2021 से 2025
(c) वर्ष 2020 से 2023
(d) वर्ष 2021 से 2023
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 14 सितंबर, 2020 को भारत, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के महिला स्थिति पर आयोग (Commission on the Status of Women) का सदस्य चुना गया।
- भारत वर्ष 2021 से 2025 तक चार वर्ष के लिए इस प्रतिष्ठित संस्था का सदस्य रहेगा।
- एशिया-पेसिफिक क्षेत्र से इस आयोग के दो सदस्यों के लिए हुए चुनाव में भारत, अफगानिस्तान और चीन ने भाग लिया था।
- 54 सदस्यों के बीच भारत और अफगानिस्तान को जीत हासिल हुई।
- जिसमें भारत को 38 मत तथा अफगानिस्तान को 39 मत प्राप्त हुए।
- जबकि चीन को 27 मत प्राप्त हुए।
- संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरूमूर्ति ने कहा कि यह चयन स्त्री-पुरुष समानता और सशक्तीकरण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि है।
- यह आयोग एक वैश्विक अंतर-सरकारी संस्था है जो स्त्री-पुरुष समानता और महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य करती है।
- इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के एक प्रस्ताव के तहत 21 जून, 1946 को हुई थी।
- संयुक्त राष्ट्र के 45 सदस्य देश इस आयोग के सदस्य के रूप में कार्य करते हैं।