भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार, 2020


प्रश्न-6 अक्टूबर, 2020 को स्टॉकहोम स्थित ‘द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ द्वारा वर्ष 2020 हेतु भौतिक विज्ञान के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस वर्ष के लिए यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
(ii) यह पुरस्कार ब्रिटिश वैज्ञानिक रोजर पेनरोज तथा अमेरिकी वैज्ञानिक रेनहार्ड गेनजेल और एंड्रिया गेज को प्रदान किया जाएगा।
(iii) एंड्रिया गेज भौतिकी का नोबेल पुरस्कार पाने वाली चौथी महिला होंगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य



  • 6 अक्टूबर, 2020 को स्टॉकहोम (स्वीडन) स्थित ‘द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ द्वारा वर्ष 2020 हेतु भौतिक विज्ञान के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।

  • इस वर्ष यह पुरस्कार दो अमेरिकी एवं एक ब्रिटिश वैज्ञानिक को संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

  • यह तीन वैज्ञानिक हैं-


(i) रोजर पेनरोज (Roger Penrose), यूनाइटेड किंगडम
(ii) रेनहार्ड गेनजेल (Reinhard Genzel), यूएसए
(iii) एंड्रिया गेज (Andrea Ghez), यूएसए



  • घोषित किए गए तीन वैज्ञानिकों में आधा पुरस्कार रोजर पेनरोज को ब्लैक होल निर्माण को आइंस्टीन की सापेक्षकता के सिद्धांत (Theory of Relativity) से जुड़ाव की खोज के लिए प्रदान किया जाएगा।

  • जबकि शेष आधा पुरस्कार संयुक्त रूप से रेनहार्ड गेनजेल एवं एंड्रिया गेज को गैलेक्सी के केंद्र में स्थित अत्यधिक घनत्व वाले पदार्थ (Supermassive Compact Object) की खोज के लिए प्रदान किया जाएगा।

  • 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर की कुल पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा रोजर पेनरोज को प्राप्त होगा, जबकि शेष आधी राशि रेनहार्ड गेनजेल तथा एंड्रिया गेज में बराबर वितरित की जाएगी।

  • गौरतलब है कि एंड्रिया गेज भौतिकी का नोबेल पुरस्कार पाने वाली चौथी महिला होंगी।

  • इससे पूर्व यह पुरस्कार वर्ष 1903 में मैरी क्यूरी (Marie Curie) को, वर्ष 1963 में मारिया जोएपर्ट मेयर (Maria Goeppert Mayer) को तथा वर्ष 2018 में डोन्ना स्ट्रिकलैंड (Donna Strickland) को प्रदान किया गया था।