41वां सरला पुरस्कार, 2020


प्रश्न-7 अक्टूबर, 2020 को किसे 41वें सरला पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?
(a) प्रदीप दास
(b) राहुल पांडव
(c) गोविंद मिश्रा
(d) नित्यानंद नायक
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य



  • 7 अक्टूबर, 2020 को प्रसिद्ध ओडिया कवि नित्यानंद नायक को 41वें सरला पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

  • उन्हें यह पुरस्कार उनके काव्य कृति ‘सेतेबेलाकू नाथिबा’ (Setebelaku Nathiba) के लिए प्रदान किया जाएगा।

  • इस पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें 5 लाख रुपये एवं एक प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

  • इसके अलावा, संगीत एवं कला के क्षेत्र में रणजीत कुमार नाग को ‘इला पांडा संगीत सम्मान’ तथा श्यामसुंदर पटनाइक को ‘इला पांडा चित्रकला सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

  • उन्हें पुरस्कार स्वरूप 1.50 लाख रुपये एवं एक प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

  • उल्लेखनीय है कि सरला पुरस्कार ओडिया में उत्कृष्ट साहित्यिक कार्य को मान्यता देने के उद्देश्य से ओडिशा के प्रतिष्ठित उद्योगपति डॉ. बंशीधर पांडा और स्व. इला पांडा द्वारा वर्ष 1980 में स्थापित किया गया था।

  • जबकि ‘इला पांडा संगीत सम्मान’ और ‘इला पांडा चित्रकला सम्मान’ वर्ष 2015 में स्थापित किया गया था।

  • इसे इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPaCT) द्वारा प्रदान किया जाता है।