प्रश्न-7 अक्टूबर, 2020 को ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ द्वारा रसायन विज्ञान के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस वर्ष यह पुरस्कार दो महिला वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
(ii) इन्हें यह पुरस्कार लीथियम-आयन बैटरी के विकास में इनके योगदान हेतु प्रदान किया जाएगा।
(iii) यह पुरस्कार फ्रांस की वैज्ञानिक इमैनुएल कारपेंटियर और जेनिफर ए. डाउडना को प्रदान किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 7 अक्टूबर, 2020 को स्टॉकहोम (स्वीडन) स्थित ‘द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ द्वारा वर्ष 2020 हेतु रसायन विज्ञान के क्षेत्र के नेाबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।
- इस वर्ष यह पुरस्कार दो महिला वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
- ये दो महिला वैज्ञानिक हैं-
(i) इमैनुएल कारपेंटियर (Emmanuelle Charpentier), फ्रांस
(ii) जेनिफर ए. डाउडना (Jennifer A. Doudna), यूएसए।
- इन्हें यह पुरस्कार ‘जीनोम एडिटिंग के लिए एक उपकरण की खोज हेतु प्रदान किया जाएगा।
- दोनों महिला वैज्ञानिकों ने एक टूल ‘CRISPR/Cas 9’ नामक जेनेटिक सीजर्स को विकसित किया है।
- इस जेनेटिक सीजर्स का उपयोग करते हुए शोधकर्ता जानवरों, पौधों और सूक्ष्मजीवों के डीएनए को आसानी से बदल सकते हैं।
- इससे पूर्व 5 महिलाओं को रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिल चुका है।
- जिसमें मैरी क्यूरी (Marie Curie) (वर्ष 1911), इरेन जोलिएट-क्यूरी (Irene Joliot-Curie) (वर्ष 1935), डोरोथी क्रोफीट हाडगकिन (Dorothy Crowfoot Hodgkin) (वर्ष 1964), अडा ई. योनाथ (Ada E. Yonath) (वर्ष 2009) तथा फ्रांसेस एच. अरनाल्ड (Frances H. Arnald) (वर्ष, 2018) शामिल हैं।
- गौरतलब है कि मैरी क्यूरी एक मात्र ऐसी महिला हैं, जिन्हें भौतिक और रसायन दोनों के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।