साहित्य के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार, 2020


प्रश्न-8 अक्टूबर, 2020 को स्टॉकहोम (स्वीडन) स्थित ‘द स्वीडिश एकेडमी’ द्वारा वर्ष 2020 हेतु साहित्य के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। वर्ष 2020 हेतु इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाली ‘लुईस ग्लक’ किस देश की लेखिका हैं?
(a) पोलैंड
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) रूस
(d) ऑस्ट्रिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य



  • 8 अक्टूबर, 2020 को स्टॉकहोम (स्वीडन) स्थित ‘द स्वीडिश एकेडमी’ द्वारा वर्ष 2020 के लिए साहित्य (Literature) के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।

  • वर्ष 2020 हेतु साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी लेखिका लुईस ग्लक (Louise Gluck) को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

  • उन्हें यह सम्मान उनकी सुस्पष्ट कवित्वपूर्ण वाणी (Poetic Voice) के लिए, जो खबूसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है, हेतु प्रदान किया गया।

  • उनकी सबसे प्रशंसित संग्रहों में से एक ‘द वाइल्ड आइरिस’ (The Wild Iris) है, जो वर्ष 1992 में प्रकाशित हुई थी।

  • उन्हें वर्ष 1993 में कविता (Poetry) के लिए पुलित्जर पुरस्कार प्रदान किया गया था।

  • ‘द ट्रायम्फ ऑफ एचिलीज’ (The Triumph of Achilles) उनकी अन्य प्रमुख रचना है।

  • वह साहित्य का नोबेल पुरस्कार पाने वाली 16वीं महिला लेखिका हैं।

  • उल्लेखनीय है कि गत वर्ष साहित्य का नेाबेल पुरस्कार वर्ष 2019 एवं 2018 हेतु एक साथ प्रदान किया गया था।

  • ज्ञातव्य है कि कुछ विवादों के कारण वर्ष 2018 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई थी।

  • जिसमें वर्ष 2019 हेतु साहित्य का नोबेल पुरस्कार ऑस्ट्रियाई लेखक ‘पीटर हैंडके’ को तथा वर्ष 2018 हेतु पोलैंड की लेखिका ओल्गा टोकार्कजुक को प्रदान किया गया था।