प्रश्न-30 सितंबर, 2020 को टोक्यो 2020 ओलंपिक की आयोजन समिति ने किसे अपना नया खेल निदेशक नामित किया है?
(a) मिएको नागाओका
(b) मिकाको कोटानी
(c) रिकाको इकी
(d) रिसाको कवाई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 30 सितंबर, 2020 टोक्यो 2020 ओलंपिक की आयोजन समिति ने मिकाको कोटानी को अपना नया खेल निदेशक नामित किया।
- वह 1 अक्टूबर, 2020 को इस पद पर कोजी मुरोफुशी के स्थान पर पदभार ग्रहण किया।
- कोटानी ने वर्ष 1988 में सियोल ओलंपिक में लयबद्ध तैराकी में 2 कांस्य पदक जीता था।
- कोटानी जापान ओलंपिक समिति की कार्यकारी बोर्ड की सदस्य भी हैं।
- टोक्यो 2020 आयोजन के प्रमुख 83 वर्षीय जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिरो मोरी हैं।