एटीपी फाइनल्स, 2020

 प्रश्न-22 नवंबर, 2020 को संपन्न एटीपी फाइनल्स, 2020 का खिताब किसने जीता?

(a) राफेल नडाल
(b) डेनियल मेदवेदेव
(c) डोमिनिक थिएम
(d) नोवाक जोकोविक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15-22 नवंबर, 2020 के मध्य एटीपी वर्ल्ड टूर सत्र, 2020 की अंतिम प्रतियोगिता एटीपी फाइनल्स, 2020 लंदन, ब्रिटेन में संपन्न हुई।
  • प्रायोजक-निट्टो (Nitto)
  • प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे-
  • पुरुष एकल
  • विजेता-डेनियल मेदवेदेव (रूस)
  • उपविजेता-डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया)
  • पुरुष युगल
  • विजेता-वेस्ली कूलहोप (नीदरलैंड्स) और निकोला मेक्टिक (क्रोएशिया)
  • उपविजेता-जुरगेन मेल्जर (ऑस्ट्रिया) और एडुआर्ड रोजर-वेसेलिन (फ्रांस)
  • डेनियल मेदवेदेव ने पहली बार एटीपी फाइनल्स का खिताब जीता है।
  • मेदवेदेव 11 वर्ष बाद एटीपी फाइनल्स जीतने वाले पहले रूसी खिलाड़ी भी बन गए हैं।
  • इससे पूर्व वर्ष 2009 में रूसी खिलाड़ी निकोले डेविडोन्को ने इस प्रतियोगिता का खिताब जीता था।