30वां भारत-थाईलैंड समन्वित गश्त, 2020

 प्रश्न-18-20 नवंबर, 2020 के मध्य 30वां भारत-थाईलैंड समन्वित गश्त, 2020 आयोजित किया गया। इस समुद्री नौसैन्य अभ्यास का आयोजन कब से किया जा रहा है?

(a) वर्ष 2005
(b) वर्ष 2003
(c) वर्ष 2007
(d) वर्ष 2008
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 18-20 नवंबर, 2020 के मध्य भारतीय नौसेना और थाईलैंड की शाही नौसेना के बीच 30वां भारत-थाइलैंड समन्वित गश्त, (30Th India Thailand Coordinated Patrol (Indo-Thai CORPAT), 2020 आयोजित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि इस समुद्रीय नौसैन्य अभ्यास का आयोजन वर्ष में दो बार वर्ष 2005 से आयोजित किया जा रहा है।
  • इस नौसैन्य अभ्यास का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के साथ-साथ हिंद महासागर के इस महत्वपूर्ण हिस्से को सुरक्षित रखना और वाणिज्यिक शिपिंग और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुरक्षित रखना है।
  • इसके अलावा, इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र सामुद्रिक कानून समझौते का कारगर क्रियान्वयन करना है।
  • इसके तहत प्राकृतिक संसाधनों और समुद्री पर्यावरण का संरक्षण, गैर-कानूनी रूप से मछली पकड़ने की गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी, समुद्री डाकुओं की गतिविधियों को रोकना, तस्करी, गैर-कानूनी अप्रवासन की रोकथाम तथा समुद्री तलाशी और बचाव गतिविधियां चलाना शामिल हैं।
  • इस नौसैन्य अभ्यास में स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट भारतीय नौसैन्य जहाज आईएनएस कारमुक (Karmuk) और दोनों नौसेना के डोर्नियर मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट के साथ-साथ थाइलैंड की शाही नौसेना का पोत ‘क्राबुरी’ ने भाग लिया।