प्रश्न-13 नवंबर, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा खसरे की वैश्विक प्रगति पर जारी रिपोर्ट के संबंध में निम्नलिखित में क्या सही है?
(1) भारत उन छः देशों में सम्मिलित है जहां नवजातों को खसरा टीके की पहली खुराक नहीं मिली।
(2) भारत में वर्ष 2019 में कुल 12 मिलियन नवजातों को खसरा टीके की पहली खुराक नहीं प्राप्त हुयी।
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 13 नवंबर, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन और अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) द्वारा ‘Progress Towards Regional Measles Blimination worldwide, 2019-2020′ नाम से रिपोर्ट जारी की गयी।
- इस रिपोर्ट के अनुसार भारत 1.2 मिलियन नवजात जिन्हें खसरे के टीके की पहली खुराक नहीं दी गयी, के साथ शीर्ष 6 देशों में सम्मिलित है।
- अन्य पांच देश नाइजीरिया (3.3 मिलियन), इथियोपिया (1.5 मिलियन), कांगो प्रजातांत्रिक गणराज्य (1.4 मिलियन), पाकिस्तान (1.4 मिलियन) और फिलीपिंस (0.7 मिलियन) हैं।
- रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में कुल वैश्विक मामलों की संख्या बढ़कर 8,69,770 हो गयी जो कि वर्ष 1996 के बाद सबसे ज्यादा है।
- वर्ष 2019 में खसरे से होने वाली मृत्यु लगभग 2,07500 रही।
- खसरे के टीके की प्रथम खुराक (MCV1) की वैश्विक पहुंच इस दशक में 84 से 85 प्रतिशत रही।
- जबकि द्वितीय खुराक (MCV2) की वैश्विक पहुंच लगातार बढ़कर 71 प्रतिशत हो गयी है।
- विशेषज्ञों के अनुसार खसरे की रोकथाम के लिए खसरे के टीके की प्रथम (MCV1) एवं द्वितीय (MCV2) खुराक की वैश्विक पहुंच कम से कम 95 प्रतिशत होनी चाहिए।