प्रश्न-9 जनवरी, 2021 को 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन वर्चुअल प्रारूप में नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसका मुख्य विषय (Theme) क्या है?
(a) आत्मनिर्भर भारत में योगदान
(b) भारतीय संस्कृति के संवर्धन में प्रवासी भारतीयों की भूमिका
(c) आत्मनिर्भर भारत में प्रवासियों की भूमिका
(d) नये भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 9 जनवरी, 2021 को 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, 2020 का आयोजितन वर्चुअल प्रारूप में नई दिल्ली में आयोजित होगा।
- इसका मुख्य विषय (Theme) है- ‘‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’’।
- कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस बार लोग इसमें वर्चुअल रूप से भाग लेंगे।
- प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है और प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
- गौरतलब है कि प्रसिद्ध न्यायविद् डॉ. लक्ष्मीमल सिंघवी की अध्यक्षता में सितंबर, 2000 में गठित समिति द्वारा 9 जनवरी (महात्मा गांधी के वर्ष 1915 में दक्षिण अफ्रीका प्रवास से भारत लौटने की तिथि) को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के रूप में आयोजित किए जाने का सुझाव दिया गया था।
- फलस्वरूप वर्ष 2003 से प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
- 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, 2019 का आयोजन 21-23 जनवरी, 2019 के मध्य वाराणसी (उ.प्र.) में किया गया था।
- जिसका मुख्य विषय था- ‘‘नये भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका’’।