युद्ध अभ्यास-2020



 प्रश्न-8-21 फरवरी‚ 2021 के मध्य भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2020 कहां आयोजित किया जा रहा है?

(a) ग्वालियर मध्य प्रदेश
(b) चौबटिया‚ उत्तराखंड
(c) ज्वाइंट बेस लुइस मैक्कॉर्ड‚ वशिंगटन
(d) महाजन फील्ड फायरिंग रेंज‚ राजस्थान
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 8-21 फरवरी‚ 2021 के मध्य भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’‚ 2020 महाजन फील्ड फायरिंग रेंज‚ बीकानेर‚ राजस्थान में आयेाजित किया जा रहा है।
  • यह दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किए जाने वाले संयुक्त अभ्यास का 16 वां संस्करण है।
  • यह अभ्यास दोनों देशों के बीच चल रहे सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग का सबसे बड़ा उदाहरण है।
  • इस अभ्यास में अमेरिकी सेना के लगभग 250 सैनिक तथा भारतीय सेना के भी लगभग 250 सैनिक भाग ले रहे हैं।
  • यह वार्षिक अभ्यास प्रशिक्षण व सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिए अंतर संचालन क्षमताओं को बढ़ाता है।
  • यह अभ्यास वर्ष 2001 में शुरू हुआ था।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आतंक विरोधी‚ ऑपरेशन के लिए दक्षता में वृद्धि करना है।
  • ज्ञातव्य है कि इस अभ्यास का 15 वां संस्करण 5-8 सितंबर‚ 2019 के मध्य ज्वाइंट बेस लुईस मैक्कॉर्ड‚ वांशिगटन में आयोजित हुआ था।